गुरूवार, 28 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

तपने लगा राजस्थान, तापमान 40 डिग्री के पार; जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में धूल भरी आंधी का अलर्ट

Apr 22, 2026 Super Admin 53
शेयर:
तपने लगा राजस्थान, तापमान 40 डिग्री के पार; जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में धूल भरी आंधी का अलर्ट

राजस्थान में अप्रैल का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है लेकिन गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है और लोग जरूरी कामों के अलावा घर से निकलने से बच रहे हैं.

रविवार 20 अप्रैल को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कोटा में दर्ज किया गया. यहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह इस सीजन के सबसे गर्म दिनों में गिना जा रहा है. अन्य जिलों में भी गर्मी सामान्य से ज्यादा बनी हुई है.

मौसम क्यों बन रहा है ज्यादा गर्म

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ चुका है. उत्तर पश्चिम भारत में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसी कारण गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है और तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले चार से पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है. अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

इन जिलों में लू का खतरा

उत्तरी राजस्थान में 23 और 25 अप्रैल के बीच कहीं कहीं हीट वेव चलने की चेतावनी दी गई है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, पाली और आसपास के क्षेत्रों में 22 और 23 अप्रैल को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी तेज हवाएं चल सकती हैं. इस तेज गर्मी में पानी अधिक पिएं और दोपहर में धूप से बचें. मौसम विभाग ने भी बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें