बुधवार, 27 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट

May 15, 2026 Super Admin 23
शेयर:
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. ये एग्जाम 21, जून 2026 को पूरे भारत में फिर से आयोजित किया जा रहा है. नीट पेपर लीक होने के चलते इस एग्जाम को रद्द कर दिया गया था. 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने तीन मई को ये एग्जाम दिया था. नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर गुरुवार को एक समीक्षा बैठक भी हुई थी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर ये उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. वहीं आज नीट-यूजी री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया गया है.  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एक्स पर पोस्ट कर नई तारीख का ऐलान किया है. 

अपने पोस्ट में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने लिखा है, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने, भारत सरकार की मंज़ूरी से, NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को तय की है. उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें.

युद्द स्तर पर NEET परीक्षा की तैयारियां

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) युद्ध स्तर पर नीट री-एग्जाम की तैयारी कर रहा है. जानकारी के अनुसार ज्यादा फुल प्रूफ सिस्टम बनाने पर काम चल  रहा है. अधिकारी से लेकर तमाम एजेंसिंयों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है.  इसके साथ ही हर काम के लिए एक बार फिर से प्वांइट परसन बनाया गया है. जिसके उपर इस बात की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने काम को सुरक्षित तरीके से पूरा करें. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिर से नीट (NEET) की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) दअत्यंत गोपनीय और बहु-स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से तैयार करवा रहा है.  इसके लिए अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की एक नई टीम गठित की गई है.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें