बुधवार, 27 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

May 14, 2026 Super Admin 23
शेयर:
NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

देश भर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक (NEET 2026 Paper Leak) मामले की आंच अब राजस्थान की सियासत तक पहुंच गई है. सोशल मीडिया पर आरोपी के साथ फोटो वायरल होने के बाद राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने गुरुवार को जोधपुर में अपनी चुप्पी तोड़ी. सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने न केवल अपनी स्थिति स्पष्ट की, बल्कि पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) का नाम लेकर कांग्रेस पर पलटवार भी किया.

'मेरी फोटो तो डोटासरा के साथ भी है...'

फोटो विवाद पर सफाई देते हुए मदन दिलावर ने बेबाकी से कहा, 'राजनीति में हर दिन हजारों लोग हमारे साथ फोटो खिंचवाते हैं. किसी के साथ फोटो होने या 50 रुपये के पोस्टर में नाम छप जाने से यह साबित नहीं होता कि वह व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है या मेरा करीबी है.'

मंत्री ने आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी तस्वीरें तो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ भी सार्वजनिक मंचों पर मौजूद हैं, तो क्या इसके आधार पर डोटासरा को भी उन्हीं की श्रेणी में खड़ा कर दिया जाए? उन्होंने तंज कसा कि फोटो किसी के चरित्र का प्रमाण पत्र नहीं हो सकती.

कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

मदन दिलावर ने पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि राजस्थान में पेपर लीक का जो जाल फैला, वह पिछली सरकार की देन है. उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के कई 'दिग्गज' इसी वजह से जांच के घेरे में हैं. मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि 'सौ चूहे खाकर बिल्ली अब हज को चली है.' भाजपा सरकार नकल माफिया को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें