गुरूवार, 28 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

राजस्‍थान में तपने लगे सूर्यदेव, बाड़मेर में 48.3 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस पहुंचा तापमान

May 13, 2026 Super Admin 24
शेयर:
राजस्‍थान में तपने लगे सूर्यदेव, बाड़मेर में 48.3 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस पहुंचा तापमान

राजस्थान के कई हिस्सों में मंगलवार को लू का प्रकोप रहा, और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार, फलौदी में 46.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 45.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 45.6 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.

जयपुर का तापमान 43 डिग्री 

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के सभी प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्यादा रहा. विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. 

तीन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट 

मौसम व‍िभाग ने राजस्‍थान के तीन ज‍िलों में बार‍िश अलर्ट भी जारी क‍िया है.चूरू, हनुमानगढ़ आर झुंझुनू जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं चलेंगी. इन ज‍िलों में बार‍िश का येलो अलर्ट है. 

हीटवेव चलने का अलर्ट 

आमतौर पर मई और जून महीने में हर महीने 3 से 7 दिन हीटवेव रिकॉर्ड किए जाते हैं. लेकिन इस साल भारत मौसम विभाग  दी है कि Heat Wave वाले दिनों की संख्या मई और जून में औसत से 5 से 7 दिन ज्यादा रहेगी. फिलहाल अगले कुछ दिनों के दौरान देश के कुछ राज्यों में गर्मी से राहत की उम्मीद है.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें