गुरूवार, 28 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, अगले 48 घंटों में बदल जाएगा मौसम; IMD की भविष्यवाणी

May 14, 2026 Super Admin 21
शेयर:
राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, अगले 48 घंटों में बदल जाएगा मौसम; IMD की भविष्यवाणी

राजस्थान के कई हिस्सों में बुधवार को भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया तथा फलौदी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.  मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा.  अन्य प्रमुख शहरों में जैसलमेर में 46.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.8 डिग्री, बाड़मेर और बीकानेर में 45.2 डिग्री, कोटा में 44.8 डिग्री, जोधपुर में 44.7 डिग्री और श्रीगंगानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा. 

जयपुर का पारा 43 डिग्री के पार 

विभाग के अनुसार राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा.  अजमेर में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 43 डिग्री, सीकर में 42 डिग्री और चूरू में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

बीकानेर में तूफान के साथ बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्वी जिलों में भी अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जहां कहीं-कहीं लू चल सकती है और रातें गर्म रह सकती हैं. विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि अगले 48 घंटों में बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभागों के उत्तरी हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. 

इस बीच, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बैठक में स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को गर्मी के मौसम में पानी एवं बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हालात का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. 

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें