गुरूवार, 28 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

राजस्थान में तपती गर्मी से मिलेगी राहत, जयपुर-कोटा और भरतपुर संभाग में बारिश, जानें आगे के मौसम का हाल

Apr 23, 2026 Super Admin 15
शेयर:
राजस्थान में तपती गर्मी से मिलेगी राहत, जयपुर-कोटा और भरतपुर संभाग में बारिश, जानें आगे के मौसम का हाल

राजस्थान में इन दिनों गर्मी और उमस ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है. सुबह से शाम तक तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं. फिर भी राजस्थान मौसम विज्ञान विभाग की नई रिपोर्ट में अच्छी खबर है. एक नए सक्रिय मौसम तंत्र के कारण राज्य के कुछ पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में आज मौसम बदल सकता है. दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है जिससे हल्की बारिश के आसार हैं.

आज इन शहरों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने जयपुर भरतपुर अजमेर और कोटा संभाग के कई जिलों में मौसम बदलने का अनुमान लगाया है. जयपुर और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. धूल भरी हवाओं के साथ छिटपुट बारिश भी पड़ सकती है. उत्तरी राजस्थान में बीकानेर और हनुमानगढ़ के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. हाड़ौती अंचल के कोटा और झालावाड़ क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं.

पश्चिमी हिस्सों में हीटवेव का येलो अलर्ट

बारिश की उम्मीद के बावजूद राज्य के पश्चिमी भागों में गर्मी का तांडव जारी है. जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. यहां पारा ऊंचे स्तर पर रहने की आशंका है. 

धूल भरी आंधी से सावधान रहें

जोधपुर संभाग और जैसलमेर के आसपास के क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. इससे दृश्यता कम हो सकती है. दोपहिया वाहन चलाने वाले लोग खासतौर पर सतर्क रहें. आंखों और सांस की समस्या हो सकती है.

24 और 25 अप्रैल को और अच्छी बारिश

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 24 और 25 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इससे पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. तापमान में गिरावट आएगी जो गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें