मंगलवार, 4 अगस्त 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

राजस्थान: धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में लगी आग, खिड़कियों से कूदने लगे यात्री; बड़ा हादसा टला

Apr 29, 2026 Super Admin 16
शेयर:
राजस्थान: धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में लगी आग, खिड़कियों से कूदने लगे यात्री; बड़ा हादसा टला

राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन (Dholpur Railway Station) पर बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया. यहां से गुजर रही ट्रेन संख्या 15549 के एक कोच में अचानक आग लग गई. कोच के पहियों से निकलती आग की लपटों और धुएं को देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और अपनी जान बचाने के लिए लोग चलती ट्रेन की खिड़कियों से नीचे कूदने लगे.

पॉइंट्समैन की सतर्कता ने बचाई सैकड़ों जानें

यह हादसा सुबह उस वक्त हुआ जब ट्रेन धौलपुर स्टेशन से गुजर रही थी. ड्यूटी पर तैनात पॉइंट्समैन ने देखा कि ट्रेन के एसी जनरल कोच के ब्रेक पैडल के पास से भयंकर चिंगारियां निकल रही हैं. उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत लाल झंडी दिखाई और ट्रेन को रुकने का संकेत दिया. पॉइंट्समैन की इस मुस्तैदी की वजह से ट्रेन को स्टेशन के आउटर पर ही रुकवा लिया गया.

खिड़कियों से कूदने लगे यात्री

जैसे ही ट्रेन के पहियों के पास आग और धुआं फैला, कोच के अंदर मौजूद सवारियों में हड़कंप मच गया. जनरल कोच में भीड़ होने के कारण लोग घबरा गए और ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही कुछ यात्री खिड़कियों के रास्ते बाहर छलांग लगाने लगे. गनीमत रही कि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

रेलवे प्रशासन ने तुरंत की कार्रवाई

सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर रामवीर मीना इंजीनियरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन में मौजूद फायर एक्सटिंगुइशर की मदद से करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.

कैसे लगी आग?

प्रारंभिक जांच में तकनीकी टीम ने पाया कि ब्रेक जाम होने के कारण पहियों में फ्रिक्शन बढ़ गया था. इसी वजह से चिंगारियां उठीं और आग लग गई. मौके पर ही तकनीकी खराबी को दूर किया गया, जिसके बाद ट्रेन को सुरक्षित आगे के सफर के लिए रवाना किया गया.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें