मंगलवार, 4 अगस्त 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

राजस्‍थान में बार‍िश और ओलावृष्‍ट‍ि से कब म‍िलेगी राहत, मौसम व‍िभाग की आई भव‍िष्‍यवाणी

May 06, 2026 Super Admin 14
शेयर:
राजस्‍थान में बार‍िश और ओलावृष्‍ट‍ि से कब म‍िलेगी राहत, मौसम व‍िभाग की आई भव‍िष्‍यवाणी

मौसम व‍िभाग ने कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि, अगले 3 से 4 दिनों में मौसम की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं. अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश का असर घटेगा, लेकिन उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम स्तर की आंधी और बारिश जारी रह सकती है. 

3-4 दिनों बढ़ सकता है तापमान 

इस बीच तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. 

9 मई से शुरू होगा हीटवेव 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 9 मई से सीमावर्ती इलाकों में एक नया हीटवेव दौर शुरू हो सकता है. 8 से 11 मई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. 

IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी  

राजसमंद, पाली, सिरोही, उदयपुर, सलूम्बर तथा डूंगरपुर जिलों में बार‍िश का ऑरेंज अलर्ट जारी क‍िया है. कुछ स्थानों पर मध्यम से तीव्र मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 40-60 किमी प्रत‍ि घंटे से चलने की संभावना है. वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. 

इन जिलों में येलो अलर्ट  

बालोतरा, जालोर, झालावाड़, बारां, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिल में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवा 30-40 किमी/घंटा तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. 

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें