मंगलवार, 4 अगस्त 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

बार‍िश थमते ही तपने लगा राजस्‍थान, बाड़मेर का तापमान 47 ड‍िग्री के पार

May 12, 2026 Super Admin 94
शेयर:
बार‍िश थमते ही तपने लगा राजस्‍थान, बाड़मेर का तापमान 47 ड‍िग्री के पार

राजस्‍थान में बार‍िश का दौर खत्‍म होते ही पारा चढ़ने लगा. बाड़मेर और फलोदी में भीषण गर्मी पड़ने लगी. गर्मी से लोग तपने लगे है. सुबह 10 बजे के बाद से सड़क पर इक्का-दुक्‍का लोग ही द‍िखते हैं. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बाड़मेर का पारा बढ़कर 47.3° तक पहुंच गया. 46.8°C अधिकतम तापमान के साथ राजस्थान का ही फलोदी शहर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि जैसलमेर 46.5°C के साथ तीसरा सबसे गर्म शहर रहा.

बाड़मेर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा   

वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री के मध्य दर्ज किया जा रहा है. पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.8 डिग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज किया गया है. राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आगामी दिनों में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है.  

अगले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद  

आमतौर पर मई और जून महीने में हर महीने 3 से 7 हीटवेव रिकॉर्ड किए जाते हैं. लेकिन इस साल भारत मौसम विभाग दी है कि हीटवेव वाले दिनों की संख्या मई और जून में औसत से 5 से 7 दिन ज्यादा रहेगी. फिलहाल अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद है.

मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी की संभावना 

जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन हीटवेव और ऊष्णरात्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है. दक्षिण-पूर्वी भागों में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के मध्य दर्ज होने और कहीं-कहीं हीटवेव, ऊष्णरात्री दर्ज होने की संभावना है. आगामी 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी (40-50Kmph) और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. 

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें