गुरूवार, 28 मई 2026
KalameRajasthan

मई में मौसम का अजीब 'खेल'! लू से निजात, आंधी-बारिश आफत, राजस्थान के 23 जिलों में अलर्ट

May 04, 2026 Super Admin 8
शेयर:
मई में मौसम का अजीब 'खेल'! लू से निजात, आंधी-बारिश आफत, राजस्थान के 23 जिलों में अलर्ट

राजस्थान में मई की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जहां अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में था, वहीं अब कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है. रविवार देर शाम प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि देखने को मिली. तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. हालांकि इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन कई जगहों पर यह मौसम आफत भी बन गया.

तापमान में भी गिरावट

राजधानी जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है. शाम होते ही यहां भी तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिला. फिलहाल, आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. इससे हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज (4 मई) अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, डीडवाना कुचामन, हनुमानगढ़ , जोधपुर और श्रीगंगानगर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. इन जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप

हालांकि, प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप अब भी जारी है. फलोदी में सबसे अधिक 44.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू और जोधपुर में पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें