गुरूवार, 28 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

राजस्थान: गुटखे के विवाद में तलवार लेकर पीछे दौड़ा शख्स, युवक बच निकला तो फिर चाकू से किया गर्दन पर वार

May 09, 2026 Super Admin 17
शेयर:
राजस्थान: गुटखे के विवाद में तलवार लेकर पीछे दौड़ा शख्स, युवक बच निकला तो फिर चाकू से किया गर्दन पर वार

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के दादाबाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम गुटखे के लेनदेन को लेकर हुआ मामूली विवाद जानलेवा हमले में बदल गया. कोली मोहल्ले में दो युवकों के बीच शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घायल को तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया.

तलवार से बचा तो चाकू से किया हमला

घायल सोनल कोली ने बताया कि वह मोहल्ले में ही था जब गुटखे के विवाद को लेकर एक युवक उससे उलझ गया. देखते ही देखते आरोपी अपने घर से तलवार निकाल लाया और सोनल के पीछे दौड़ पड़ा. सोनल ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की. जब आरोपी उसे तलवार से नहीं मार पाया, तो उसने अचानक भीड़ के बीच चाकू से सोनल की गर्दन पर वार कर दिया. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने अस्पताल में दर्ज किए बयान 

घटना की सूचना मिलते ही भीमगंज थाना पुलिस महात्मा गांधी चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड पहुंची, जहां घायल का इलाज जारी है. थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि मामूली बात पर चाकूबाजी की सूचना मिली थी. पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपी की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं. फिलहाल मौके पर शांति है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें