गुरूवार, 28 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

आवारा कुत्तों की शिकायत कैसे और कहां करें? राजस्थान में एक साल में दोगुने हुए काटने के मामले

Apr 29, 2026 Super Admin 8
शेयर:
आवारा कुत्तों की शिकायत कैसे और कहां करें? राजस्थान में एक साल में दोगुने हुए काटने के मामले

राजस्थान में एक तरफ पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया है, तो दूसरी तरफ गलियों और सड़कों पर आवारा कुत्तों (Stray Dogs) का आतंक लगातार बढ़ रहा है. चिलचिलाती धूप और भयानक गर्मी के कारण जानवर भी आक्रामक हो रहे हैं. अगर आपके मोहल्ले या इलाके में भी आवारा कुत्तों की तादाद अचानक बढ़ गई है और वे बच्चों या बड़ों के लिए खतरा बन रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. अब आप घर बैठे इनकी शिकायत कर सकते हैं और प्रशासन को एक्शन लेना ही होगा.

2025 में राजस्थान में डॉग बाइट के मामले लगभग दोगुने

हाल ही में सामने आए आधिकारिक RTI आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में कुत्तों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं.साल 2024 में राज्य भर में 460 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2025 में बढ़कर करीब 900 तक पहुंच गए हैं. सबसे ज्यादा प्रभावित राजधानी जयपुर है, जहां 2024 के 307 मामलों की तुलना में 2025 में 633 मामले सामने आए हैं.  सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इसका शिकार छोटे बच्चे हो रहे हैं. अकेले जयपुर में ही 2024 में 45 बच्चों को कुत्तों ने काटा था, जबकि 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 65 हो गया. 

गांव के मुकाबले शहरों में ज्यादा हिंसक हो रहे स्ट्रीट डॉग

जयपुर के अलावा खैरथल-तिजारा में 55, पाली में 46, कोटा में 45 और भीलवाड़ा में 33 मामले दर्ज किए गए हैं. कोटा और खैरथल-तिजारा जैसे जिलों में बच्चों पर होने वाले हमलों में भी तेजी देखी गई है. हालांकि, बीकानेर एक ऐसा जिला रहा जहां बच्चों को काटने के मामलों में कमी (6 से घटकर 2) आई है. आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के हमले काफी ज्यादा हो रहे हैं.

आवारा कुत्तों की शिकायत कैसे और कहां करें?

अगर आपके इलाके में आवारा कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं, तो आप राजस्थान संपर्क पोर्टल के जरिए पूरे राज्य में कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. यह सरकार का सबसे प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र है, जिसके लिए आप सीधे 181 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप राजस्थान संपर्क की आधिकारिक वेबसाइट (sampark.rajasthan.gov.in) या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी अपनी कंप्लेंट ऑनलाइन फाइल कर सकते हैं.

स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के लिए आप सीधे अपने नगर निगम या नगर पालिका के कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, जयपुर के निवासी नगर निगम के कॉल सेंटर नंबर 0141-5110111 या 0141-2747400 पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच कॉल कर सकते हैं, जबकि आवारा पशुओं को हटाने के लिए 0141-2322482 पर भी बात की जा सकती है. अन्य जिलों के लोग अपने स्थानीय प्रशासन की वेबसाइट से हेल्पलाइन नंबर निकाल सकते हैं.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें