मंगलवार, 4 अगस्त 2026
KalameRajasthan

नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद गहलोत का पहला बयान, बोले- पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी

May 12, 2026 Super Admin 88
शेयर:
नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद गहलोत का पहला बयान, बोले- पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी

NEET (UG) 2026 की प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है. इसके बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा. उन्होंने सोशल मीड‍िया X पर ल‍िखा, "NEET (UG) प्रवेश परीक्षा का रद्द होना यह दर्शाता है कि इस पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी. राजस्थान की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दो सप्ताह तक, इसे छिपाने की कोशिश की, और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में एक साहसिक निर्णय लिया है."

"भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब"

उन्होंने आगे ल‍िखा, "राजस्थान की भाजपा सरकार ने पहले कर्मचारी चयन बोर्ड में हुए OMR शीट घोटाले को छिपाया, ज‍िससे सरकार की बदनामी न हो. कमजोर पैरवी के कारण उस मामले के आरोपियों को जमानत भी मिल गई. इसी प्रकार, अब NEET (UG) परीक्षा लीक की जानकारी को भी छिपाने का प्रयास किया गया, और FIR तक दर्ज नहीं की गई. अब सच्चाई सामने आ गई है, और भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है."

NEET-UG 2026 की परीक्षा दोबारा होगी

3 मई 2026 को नीट का पेपर हुआ था. पेपर लीक होने की आंशका में नेशनल टेस्‍ट‍िंग एजेंसी ने परीक्षा को रद्द कर द‍िया. केंद्र सरकार की मंजूरी और केंद्रीय जांच एजेंसयों से म‍िले इनपुट के आधार पर न‍िर्णय लिया गया है. इसकी जांच सीबीआई से कराई जाएगी. अब NEET-UG 2026 की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी. नई परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड से जुड़ा शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जारी किया जाएगा.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें