गुरूवार, 28 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

मंगलसूत्र-चूड़ियां उतारने के बाद एग्जाम सेंटर पर एंट्री, लैब असिस्टेंट परीक्षा के दौरान नजर दिखा ऐसा नजारा

May 09, 2026 Super Admin 13
शेयर:
मंगलसूत्र-चूड़ियां उतारने के बाद एग्जाम सेंटर पर एंट्री, लैब असिस्टेंट परीक्षा के दौरान नजर दिखा ऐसा नजारा

टोंक जिले में प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 47,457 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं. टोंक में 29 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हो गई है. परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई.

ड्रेस कोड के नियमों की सख्ती से पालना

सभी अभ्यर्थियों की एंट्री से पहले बायोमैट्रिक और फेस स्कैन किया गया. ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराया गया और किसी भी प्रकार की ज्वैलरी, धागा, पिन, चेन या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं दी गई. इस दौरान कई महिला अभ्यर्थियों को अपने मंगलसूत्र, चूड़ियां और कान के टॉप्स तक उतारती भी दिखीं. 

Lab Assistant Exam: कानों के टॉप्स उतारती महिला.

Lab Assistant Exam: कानों के टॉप्स उतारती महिला.

रोडवेज में मुफ्त सफर की भी सुविधा

परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को राजस्थान रोडवेज में किराया मुक्त यात्रा की सुविधा भी दी गई है. परीक्षा समन्वयक एवं एडीएम रामरतन सोकरिया ने बताया कि परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए कंट्रोल रूम, 7 सतर्कता दल, 67 ऑब्जर्वर और पेपर कॉर्डिनेटर तैनात किए गए हैं. पहले दिन एक ही पारी में परीक्षा आयोजित की जा रही है. अगले दिन 10 मई को दो पारियों में परीक्षा होगी.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें