गुरूवार, 28 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

कलेक्‍टर टीना डाबी ने गांव में लगाई रात्र‍ि चौपाल, 4 घंटे में निपटा दीं 90 शिकायतें

May 06, 2026 Super Admin 6
शेयर:
कलेक्‍टर टीना डाबी ने गांव में लगाई रात्र‍ि चौपाल, 4 घंटे में निपटा दीं 90 शिकायतें

टोंक कलेक्टर टीना डाबी मंगलवार रात ककोड़ गांव में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की समस्‍याएं सुनीं. लोग बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्याएं लेकर पहुंचे. देवली उनियारा के बीजेपी विधायक राजेन्द्र गुर्जर भी मौजूद रहे. टीना डाबी ने 4 घंटे में 90 से अध‍िक समस्‍याओं का समाधान क‍िया. व‍िधायक ने वन विभाग के रेंजर पंकज शर्मा पर बजरी माफियाओं से साठ गांठ के आरोप लगाए. 

गांव में ही कर दें समाधान 

टीना डाबी ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए कि गांव की समस्याओं का ग्रामीण स्तर पर ही समाधान होना चाहिए, जिससे किसी भी श‍िकायतकर्ता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. रात्रि चौपाल में टोंक ADM और SDM सहित सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे. 

वन विभाग पर लगाए गंभीर आरोप 

व‍िधायक ने व‍न व‍िभाग के कर्मचार‍ियों पर खनन माफ‍ियों से म‍िलकर खनन करने का आरोप लगाया. रेंजर पंकज शर्मा सहित अन्‍य के खिलाफ श‍िकायत की. मौके पर मौजूद उपवन संरक्षक अनुराग महर्षि ने डीएम से कहा क‍ि इसकी जांच करवाएंगे. 

विधायक ने कहा कि हमारे पास वीडियो और फोटो मौजूद है. खेत से मिट्टी उठाने वालों के खिलाफ तो मुकदमे दर्ज होते हैं, और अवैध बजरी खनन करने वालों को संरक्षण दिया जाता है. रेंजर पंकज शर्मा डीएम से सफाई देते रहे.  

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें