मंगलवार, 4 अगस्त 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

बांसवाड़ाः स्कूल में चल रही थी क्लास, अचानक छत से बच्चों के ऊपर गिर गया प्लास्टर, 4 छात्राएं चोटिल

May 05, 2026 Super Admin 17
शेयर:
बांसवाड़ाः स्कूल में चल रही थी क्लास, अचानक छत से बच्चों के ऊपर गिर गया प्लास्टर, 4 छात्राएं चोटिल

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया. घाटोल के अमरथून गांव में स्कूल का प्लास्टर गिर गया, जिसमें 4 छात्राएं घायल हैं. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार (5 मई) सुबह 11वीं साइंस की क्लास चल रही थी. सुबह करीब 9:15 बजे तेज धमाके के साथ अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया. इसके बाद क्लासरूम में अफरा-तफरी मच गई. मलबा सीधे टेबल पर पर गिरा, जिससे पूजा, काली कुमारी, शारदा कुमारी समेत कुल 4 छात्राओं को चोटें आईं. 

घायलों को अस्पताल भिजवाया

गनीमत यह रही कि प्लास्टर का कोई भारी टुकड़ा सीधे छात्राओं के सिर पर नहीं गिरा, वरना यह हादसा जानलेवा भी हो सकता था. घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. संस्था प्रधान अरुण व्यास ने तत्परता दिखाते हुए उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी. सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार रावल, सीबीईओ केशवचंद्र बामणिया, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया.

अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया.

नए लैब-क्लासरूम के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

कुछ ही देर बाद एसडीएम मनसुख डामोर, डीईओ जयदीप पुरोहित और अन्य राजस्व अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने भवन की हालत का जायजा लेने के बाद तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही नए क्लासरूम और प्रयोगशालाओं के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है.

स्थानीय लोग बोले- कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिए थे 

खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. स्कूल भवन की स्थिति को लेकर नाराजगी जताई. स्थानीय लोगों का कहना है, "विद्यालय भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में है. इसको लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन भी दिए गए, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई."

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें