गुरूवार, 28 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

ऑपरेशन सिंदूर की पहली सालगिरह पर जश्न, आज जयपुर आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; राजस्थान से गरजेंगे तीनों सेना प्रमुख

May 06, 2026 Super Admin 9
शेयर:
ऑपरेशन सिंदूर की पहली सालगिरह पर जश्न, आज जयपुर आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; राजस्थान से गरजेंगे तीनों सेना प्रमुख

भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की आज पहली सालगिरह (Operation Sindoor Anniversary) है. ठीक एक साल पहले, 7 मई को भारतीय जांबाजों ने सीमा पार आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का अहसास कराया था. इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज गुलाबी नगरी जयपुर (Jaipur) पहुंच रहे हैं.

सेना के दिग्गजों का होगा जमावड़ा

जयपुर स्थित सप्त शक्ति कमान (South Western Army Command) में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान (CDS Anil Chauhan) और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे. यह कार्यक्रम न केवल ऑपरेशन की सफलता को याद करने के लिए है, बल्कि उन वीरों के सम्मान में भी है जिन्होंने इसे मुमकिन बनाया.

सेना का अभेद्य दुर्ग है राजस्थान

राजस्थान की धरती का सेना के साथ पुराना और गहरा नाता रहा है. पाकिस्तान के साथ लंबी सीमा साझा करने की वजह से 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और फलोदी जैसे जिले सुरक्षा के सबसे अहम केंद्र रहे. सेना ने यहां न सिर्फ सीमाओं की रक्षा की, बल्कि दुश्मन के कई ड्रोन हमलों को भी नाकाम किया.

जयपुर में फिर दिखेगा शौर्य

बताते चलें कि यह साल सैन्य आयोजनों के लिहाज से राजस्थान के लिए बेहद खास रहा है. इसी साल 15 जनवरी को जयपुर में आर्मी डे परेड (Army Day Parade Jaipur) का शानदार आयोजन हुआ था, जहां दुनिया ने भारत के टैंकों, हेलीकॉप्टरों और आधुनिक हथियारों की ताकत देखी थी. आज एक बार फिर राजस्थान की यह वीर धरा भारतीय सेना के पराक्रम की गवाह बनने जा रही है.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें