गुरूवार, 28 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

राजस्थान में राहत के बीच हीटवेव का अलर्ट जारी, प्रदेश में बढ़ेगा तापमान... बाड़मेर में दर्ज हुआ 44 डिग्री पारा

May 01, 2026 Super Admin 10
शेयर:
राजस्थान में राहत के बीच हीटवेव का अलर्ट जारी, प्रदेश में बढ़ेगा तापमान... बाड़मेर में दर्ज हुआ 44 डिग्री पारा

राजस्थान में जहां बारिश को लेकर पूर्वानुमान किया जा रहा है. वहीं प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद फिर से गर्मी बढ़ने लगी है. इस बीच मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य में अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ने का अनुमान है. तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिससे हीटवेव (Heatwave) की स्थिति और प्रभावी हो सकती है.

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा.

पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की ज्यादा आशंका

संभागवार स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान में फिलहाल बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन यह सामान्य के आसपास या उससे ऊपर बना हुआ है. वहीं न्यूनतम तापमान में जयपुर और कोटा संभाग में गिरावट दर्ज हुई है, जबकि उदयपुर संभाग में यह सामान्य से ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान में बढ़ोतरी के चलते कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है. खासकर पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में इसका असर ज्यादा रहने की आशंका है.

पश्चिमी विक्षोभ से राहत मिलने की संभावना

हालांकि मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इसके असर से दोपहर बाद मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है, जिससे हीटवेव से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है.

फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है.

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें