शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• अधिकार और कर्तव्य पालन ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि” — डॉ. राजेश्वर सिंह • "कलम भी उनकी, कानून भी उनका—अब देश की नियति में हिस्सा भी महिलाओं का": डॉ. पूजा मोहता • मदरसन के बाद अब रिलैक्सो और निफोन में बवाल, 20 हजार वेतन की मांग पर अड़े भिवाड़ी के हजारों श्रमिक • बच्चे ने स्कूल असाइनमेंट में बनाया रणवीर सिंह का धुरंधर 2 लुक वाला स्केच, इंटरनेट पर हुआ वायरल • कोटा में डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ जा गिरी स्लीपर बस, 3 की मौत और 23 घायल; गैलरी में भी भरी थीं सवारियां • अधिकार और कर्तव्य पालन ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि” — डॉ. राजेश्वर सिंह • "कलम भी उनकी, कानून भी उनका—अब देश की नियति में हिस्सा भी महिलाओं का": डॉ. पूजा मोहता • मदरसन के बाद अब रिलैक्सो और निफोन में बवाल, 20 हजार वेतन की मांग पर अड़े भिवाड़ी के हजारों श्रमिक • बच्चे ने स्कूल असाइनमेंट में बनाया रणवीर सिंह का धुरंधर 2 लुक वाला स्केच, इंटरनेट पर हुआ वायरल • कोटा में डिवाइडर फांदकर दूसरी तरफ जा गिरी स्लीपर बस, 3 की मौत और 23 घायल; गैलरी में भी भरी थीं सवारियां

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

Apr 13, 2026 Super Admin 8
शेयर:
होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी लागू करने जा रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से ईरान के बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों को रोका जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इस नाकेबंदी का उद्देश्य ईरान की तेल बिक्री को रोकना है। उन्होंने दावा किया कि कई अन्य देश भी इस अभियान में अमेरिका का साथ दे रहे हैं। ट्रम्प के अनुसार, ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान पहुंचा है और उसकी नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक 158 जहाज तबाह किए जा चुके हैं।

नाकेबंदी के ऐलान के बाद वैश्विक तेल बाजार में तेज उछाल देखने को मिला है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 104 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

इस बीच वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में हुई वार्ता विफल होने के बाद अमेरिका ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहा है। व्हाइट हाउस ने भी स्पष्ट किया है कि सभी विकल्प खुले हैं और परिस्थितियों के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।


पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  • चीन को चेतावनी: डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को चेतावनी दी है कि यदि उसने ईरान की सैन्य मदद की, तो उस पर 50% तक भारी टैरिफ लगाया जा सकता है।
  • होर्मुज में नाकेबंदी: अमेरिका की नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में सक्रिय होकर ईरान को टोल देने वाले जहाजों को भी रोक सकती है।
  • अल अक्सा मस्जिद विवाद: इजराइल के मंत्री बेन गविर के अल अक्सा मस्जिद दौरे पर जॉर्डन ने कड़ा विरोध जताया और इसे भड़काऊ कदम बताया।
  • ईरान का दावा: ईरान ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट उसके नियंत्रण में है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को रियाल में टोल देना होगा।
  • जासूसी के आरोप: ईरान में करीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर अमेरिका और इजराइल को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है।

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें