रविवार, 19 अप्रैल 2026
KalameRajasthan

राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

Apr 18, 2026 Super Admin 5
शेयर:
राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे। इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद वो देश के सामने सर्कार का पक्ष रख सकते हैं। इसके साथ ही बिल पर साथ नहीं देने के लिए विपक्ष को भी घेर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर जमकर आरोप लगाया। उनका कहना था कि महिलाओं के लिए आरक्षण बिल का समर्थन न करके विपक्ष ने महिलाओं के खिलाफ काम किया है। साथ ही यह भी कहा कि इस गलती की उन्हें कीमत जरूर चुकानी पड़ेगी।

हर गांव तक पहुंचाया जाना चाहिए विपक्ष की सोच
रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि हर गांव तक यह मैसेज पहुंचाया जाना चाहिए कि विपक्ष महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखता है।

संसद में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश का सियासी पारा बहुत गरम है। आपको बता दें कि संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में शुक्रवार को गिर गया था। बिल के पक्ष में 298 वोट थे, जबकि 230 सांसदों ने विरोध में वोट किया था। इस बिल का मकसद संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करना था। साथ ही लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 भी करने का प्रावधान था। इसके अलावा 2011 की जनगणना के आधार पर सीटों का परिसीमन करना था।

हमसे जुड़ें

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें