गुरूवार, 28 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज?

May 15, 2026 Super Admin 16
शेयर:
NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज?

नीट पेपर लीक मामले की जांच का मामला सिर्फ इस साल की प्रवेश परीक्षा तक सीमित नहीं रह गया है. सीबीआई जांच में साल 2025 की नीट परीक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए है. इसके बाद से पिछले साल की एग्जाम प्रक्रिया भी संदेह के घेरे में है. जांच का एंगल अब इस बात पर टिका हुआ है कि कहीं नीट-2025 का पेपर भी तो दिनेश और मांगीलाल तक नहीं पहुंच गया था. सीबीआई इन्वेस्टिगेशन  में सामने आया है कि पिछले 2 वर्षों में  दिनेश, मांगीलाल और उनके बड़े भाई घनश्याम के परिवार के 7 सदस्य नीट परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से परिवार के 5 बच्चे एग्जाम पास करने में सफल रहे.  

मुंबई-वाराणसी के मेडिकल कॉलेज में मिला एडमिशन

किसी का चयन मुंबई मेडिकल कॉलेज में हुआ तो किसी का वाराणसी में. एक ही परिवार के इतने सदस्यों का मेडिकल कॉलेजों तक पहुंचना अब जांच एजेंसियों को भी चौंका रहा है. जांच में सामने आया है कि साल 2025 में मांगीलाल का बेटा विकास नीट परीक्षा पास कर सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचा. मांगीलाल की बेटी प्रगति का चयन दौसा मेडिकल कॉलेज में हुआ. दिनेश की बेटी गुंजन, घनश्याम की बेटी पलक और सानिया का भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है. पड़ताल में सामने आया है कि परिवार के छात्र 10वीं और 12वीं में औसत स्टूडेंट थे और फिर नीट पास कर गए. यही वजह है कि जांच की सुई अब परिवार के कई सदस्यों पर टिक गई है. 

सवाल- 12वीं में 55%, नीट-2025 में 85.11 परसेंटाइल कैसे?

विकास के 10वीं में 63 फीसदी और 12वीं में 55 फीसदी अंक थे. नीट-2024 में उसे 720 में से केवल 270 नंबर मिले थे. सीकर की कोचिंग में जो 46 टेस्ट हुए, उसमें भी औसत महज 384 नंबर का था. इसके बावजूद नीट-2025 में उसने 85.11 परसेंटाइल हासिल की. कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड प्रगति का भी है. उसके 10वीं में 69 प्रतिशत और 12वीं में 91 प्रतिशत अंक के बाद नीट-2024 में 332 नंबर मिले थे. कोचिंग टेस्ट में उसका औसत करीब 302 नंबर रहा. जबकि नीट-2025 में उसने 89.08 परसेंटाइल हासिल की. 

पलक का परसेंटाइल 98 के भी पार

गुंजन के 12वीं में 70 फीसदी अंक के बाद 2024 की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 355 नंबर थे. अगले साल हुई परीक्षा में शानदार अंक हासिल कर 92.53 परसेंटाइल स्कोर किया. सानिया का 94.07 और पलक का स्कोर भी 98.61 परसेंटाइल रहा. जांच में यह भी सामने आया है कि इस बार विकास के चचेरे भाई ऋषि बिवाल के लिए भी पेपर खरीदा गया था. ऋषि 12वीं में ग्रेस मार्क्स के सहारे पास हुआ था. उसके 12वीं में करीब 50 प्रतिशत और 10वीं में 43.67 प्रतिशत अंक थे.

हमसे जुड़ें

शेयर करें: